कर्णप्रयाग। नंदप्रयाग रेंज के जंगल पिछले 24 घंटे से जल रहे हैं लेकिन वन विभाग आग पर नियंत्रण नहीं कर पाया है। यही नहीं शुक्रवार रात और शनिवार दोपहर को नगर के दोनों ओर पहाड़ियों पर आग लगी रही। एक ओर नंदप्रयाग रेंज के बरसाली के जंगल तो दूसरी ओर ईड़ाबधाणी के जंगल जलते रहे। आग से नगर में धुआं छाया रहा। नंदप्रयाग रेंज के रेंजर बीएस परमार के अधिकारियों का कहना है कि आग बुझाने के लिए कर्मियों की टीम जुटी है। संवाद