बीते एक सप्ताह से हो रही उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली। नारायणबगड़ में दोपहर बाद हुई मूसलाधार बारिश से यहां गाड़ गदेरे उफान पर आ गए। साथ ही जमकर ओलावृष्टि भी हुई।
बृहस्पतिवार दोपहर बाद मौसम बदला और शाम को कर्णप्रयाग, गैरसैंण, देवाल, नारायणबगड़ और आदिबदरी में तेज बारिश हुई। बारिश से नारायणबगड़ में केवर गदेरा उफान पर आ गया और गैरसैंण नगर में नाला बहने लगे।
विज्ञापन
शाम पौने पांच बजे कर्णप्रयाग में तेज बारिश शुरू हुई। ऐसे में बीते एक सप्ताह से हो रही उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली। नारायणबगड़ में दोपहर बाद हुई मूसलाधार बारिश से यहां गाड़ गदेरे उफान पर आ गए। साथ ही जमकर ओलावृष्टि भी हुई।