फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: बदलते मौसम के कारण बिगड़ रहा स्वास्थ्य

Tue, 28 Jan 2025 06:32 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। इस सीजन में बारिश और बर्फबारी कम होने के कारण मौसम बदल रहा है। बीते कुछ दिनों से जहां दिन में तेज धूप के कारण गर्मी हो रही है वहीं सुबह-शाम चल रही हवाओं के कारण ठंड हो रही है। इसका प्रभाव सेहत पर पड़ रहा है। ऐसे में अस्पतालों में वायरल के मरीज भी पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

उपजिला अस्पताल कर्णप्रयाग नागपुर, दशोली, रानीगढ़, चांदपुर सहित कपीरी पट्टी के ग्रामीणों के अलावा पिंडर घाटी और गैरसैंण घाटी के ग्रामीणों का भी अस्पताल है। औसतन ढाई सौ से अधिक ओपीडी वाले अस्पताल में इन दिनों पचास से अधिक मरीज खांसी, जुकाम और वायरल के पहुंच रहे हैं। फिजीशियन डाॅ. सतेंद्र कंडारी ने कहा कि बदलते मौसम का प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। ऐसे में स्वास्थ्य को लेकर ध्यान रखने की आवश्यकता होती है। जरूरी है कि शारीरिक व्यायाम करें, पर्याप्त पानी पिएं और पौष्टिक भोजन करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें