ब्लॉक में कोरोना की आशंका को देखते हुए बुधवार को सीएचसी की मेडिकल टीम ने कोठा, निगलानी, तिमिलपानी, गोगनाणी, बेड़ी तल्ली, बेड़ी मल्ली, सिलपाटा गांवों में बाहरी लोगों की स्वास्थ्य जांच की। माईथान क्षेत्र में दैनिक वेतन भोगी मजदूरों की काउंसिलिंग भी की गई। उन्हें मास्क पहनने के साथ ही सामाजिक दूरी बरतने की भी हिदायत दी गई। डॉ. मणिभूषण पंत की अगुवाई में इस दौरान डॉ. राजेश गैड़ी, डॉ. कमल कुमार आदि मौजूद रहे।