भारत-तिब्बत सीमा पुलिस की 23वीं वाहिनी ने रविवार को ग्राम पंचायत हनुमान चट्टी के शीतकालीन प्रवास स्थल सिरोखोमा में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। इस दौरान 150 से अधिक ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निशुल्क दवाइयां दी गईं। सिविक एक्शन प्लान के तहत वाहिनी की ओर से विभिन्न जगहों पर सामाजिक दायित्वों का निर्वहन किया जा रहा है। वाहिनी के सेनानी शेंदिल कुमार, उप सेनानी रणविजय सिंह के नेतृत्व व देखरेख में डा. गौरव गैरोला ने ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की। इस मौके पर ग्राम प्रधान जीत सिंह आदि मौजूद थे।