बदरीनाथ धाम में एक भवन की छत में बिछी बर्फ की मोटी चादर।
- फोटो : GOPESHWAR
बदरीनाथ धाम इन दिनों चारों ओर से बर्फ के आगोश में है। यहां करीब पांच फीट तक बर्फ जमी हुई है। बर्फबारी से मास्टर प्लान के कार्य भी ठप पड़े हुए हैं। वहीं बदरीनाथ में कई दुकानें बर्फ से ढकी हैं जबकि कुछ अस्थायी दुकानें बर्फ जमने से क्षतिग्रस्त पड़ी हैं। चटख धूप खिली होने से धाम के सौंदर्य में भी निखार आ गया है। वहीं, रड़ांग बैंड से आगे बदरीनाथ हाईवे बंद पड़ा है।