फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: स्वास्थ्य शिविर में 158 ग्रामीणों का किया स्वास्थ्य परीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

गोपेश्वर। नीती-माणा कल्याण समिति की ओर से गमशाली में एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में गमशाली, बांपा, नीती, फरकिया, सूकी, भलागांव, मलारी, जुवा और जुग्जू गांव के 158 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। उन्हें निशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया। डॉ. मान सिंह राणा, डॉ. यशोदा और डॉ. नवीन ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। ग्राम प्रधान लक्ष्मण सिंह बुटोला ने कहा कि घाटी में स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव है, ऐसे में यह स्वास्थ्य शिविर ग्रामीणों के लिए बेहद लाभकारी सिद्ध होगा। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष डॉ. उदय सिंह रावत, खुशहाल सिंह पाल, बचन सिंह रावत, सतेंद्र पाल, बचन सिंह रावत, सतेंद्र पाल, नरेंद्र राणा, शंकर रावत, उर्मिला, नरेंद्र राणा, ग्राम प्रधान लक्ष्मण बुटोला आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें