फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: बारिश से चमोली जिले की 14 सड़कें बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार को दिनभर होती रही रिमझिम बारिश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। रविवार सुबह से हो रही लगातार बारिश से चमोली जिले की 14 सड़कें बंद हो गई हैं। जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन प्रभावित हो गया है।
जिला आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 12 सड़कें रविवार को बंद हुई, जबकि दो सड़कें पहले से बंद हैं। जिसमें लोनिवि कर्णप्रयाग के अंतर्गत थिरपाक-कांडई बैरासकुंड, धुर्मा कुंडी मार्ग, चटिंग्याला-कोटी नौली, हिंडोली सड़क, घाट-उस्तोली-सरपाणी। लोनिवि पोखरी की पोखरी-हरिशंकर व हापला-कलसीर-धोतीधार। लोनिवि गैरसैंण की सरकोट सड़क, लोनिवि गौचर की उज्जवलपुर-बैनोली, पीएमजीएसवाई कर्णप्रयाग-1 की मींग गदेरा से डांगतोली, पीएमजीएसवाई कर्णप्रयाग-2 की घाट-थराली से स्यारी, उस्तोली से सरपाणी सड़कें रविवार को बंद हुई। जबकि एनपीसीसी की कर्णप्रयाग के बूंगा-कोलपुडी और परखाल-सिलोडी सड़क पहले से बंद पड़ी हैं। वहीं रविवार को दिनभर रिमझिम बारिश के चलते अन्य संपर्क मार्गों के भी बंद होने की आशंका बढ़ गई है। जबकि लगातार बारिश से बंद सड़कों को खोलने का काम भी प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें