फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: महाविद्यालय में 300 छात्रों की हुई स्वास्थ्य जांच

Fri, 16 Oct 2026 03:42 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। डॉ. शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में दो दिवसीय रक्तचाप और रक्त समूह जांच शिविर आयोजित किया गया। इसमें लगभग 300 छात्र-छात्राओं ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई। प्राचार्य प्रो. राम अवतार ने विद्यार्थियों को नियमित जांच और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य को सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक बताया। डॉ. दुदुन मेहता ने छात्रों को संतुलित आहार, व्यायाम और नशीले पदार्थों से दूर रहने की सलाह दी। संवाद
विज्ञापन


प्राथमिक शिक्षक 24 को घेरेंगे मुख्यमंत्री आवास
कर्णप्रयाग। उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ ने शिक्षकों को टीईटी परीक्षा से मुक्ति देने तथा वर्ष 2005 के बाद नियुक्त सभी शिक्षकों और कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली की मांग की। शिक्षक संघ के प्रांतीय तदर्थ समिति के अध्यक्ष दिगंबर सिंह नेगी ने बताया कि शिक्षक संघ ने कई बार मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से उनकी मांगों के निराकरण करने की मांग की थी लेकिन सकारात्मक कार्रवाई नहीं होने से अब 24 अक्तूबर को राज्य के सभी प्रारंभिक संवर्ग के शिक्षक अवकाश लेकर देहरादून परेड ग्राउंड से मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें