गोपेश्वर/रुद्रप्रयाग। स्वतंत्रता संग्राम पत्रकार स्वर्गीय राधाकृष्ण वैष्णव और चंद्रावती वैष्णव की पुण्यतिथि पर एक नवंबर को भेंटी रोड नंदानगर में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा। जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष डॉ. जगदीश प्रसाद वैष्णव व भाजपा महिला मोर्चे की जिलाध्यक्ष डॉ. हिमानी वैष्णव ने बताया कि शिविर भेंटी रोड पर गल्ला गोदाम के पास किया जाएगा। इसमें नेत्र रोग, स्त्री, हड्डी, चर्म, मधुमेह, हृदय रोग विशेषज्ञ के साथ ही फिजीशियन, दंत चिकित्सक, किडनी विशेषज्ञ और लीवर विशेषज्ञ डॉक्टर सेवाएं देंगे। इस दौरान मरीजों को दवाएं भी निशुल्क दी जाएंगी। इधर रुद्रप्रयाग के श्रीगुरु रामराय पब्लिक स्कूल तिलणी में 30 अक्तूबर को महंत इंदिरेश अस्पताल देहरादून की ओर से कैंसर जागरूता और निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन भी किया जाएगा। शिविर सुबह 9 बजे से शुरू होगा। क्षेत्रीय विधायक भरत सिंह चौधरी उद्घाटन करेंगे। संवाद