फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: नाकोट की साक्षी बीएससी नर्सिंग परीक्षा में प्रदेश में प्रथम

Sat, 25 Oct 2025 05:04 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

कर्णप्रयाग। ब्लाॅक के ग्राम पंचायत नाकोट की छात्रा साक्षी डिमरी ने बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा में उत्तराखंड में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। साक्षी की सफलता पर ग्रामीणों ने खुशी जताई। नाकोट गांव की साक्षी डिमरी पुत्री सुशील चंद्र डिमरी की प्राथमिक शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर तथा हाईस्कूल व इंटरमीडिएट सरस्वती विद्या मंदिर कर्णप्रयाग से प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की है। साक्षी डिमरी ने बताया कि इंटरमीडिएट करने के बाद वह नीट की तैयारी कर रही थी। इसी दौरान उसने बीएससी नर्सिंग की परीक्षा दी और राज्य में प्रथम श्रेणी प्राप्त की है। सीमित संसाधनों के बावजूद ग्रामीण क्षेत्र की साक्षी डिमरी की उपलब्धि पर ग्राम प्रधान नाकोट शैलेश पुरोहित, विमल डिमरी, अशोक डिमरी, दीपक डिमरी, अनिल डिमरी, कांति प्रसाद डिमरी और महेश खंडूड़ी आदि ने खुशी जताई। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें