फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: छात्र-छात्राओं को दी भरतनाट्यम् की जानकारी

Tue, 17 Nov 2026 05:28 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। मंगलवार को अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज सिमली में भरतनाट्यम का आयोजन किया गया। स्पीकमेके संस्था की ओर से आयोजित कार्यक्रम में प्रसिद्ध नृत्यांगना स्वाति आत्मनाथन की ओर से भरतनाट्यम की बेहतरीन प्रस्तुति दी गई। संस्था के कोऑर्डिनेटर सचिन कुमार ने बताया कि संस्था की ओर से भारतीय संस्कृति को जीवंत रखने के लिए और भावी नौनिहालों को भरतनाट्यम की जानकारी दी जा रही है। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य गजेंद्र सिंह पंवार ने कहा कि इन कार्यक्रमों से छात्र-छात्राओं को पौराणिक नृत्यों की जानकारी मिलती है। इस मौके पर आरएस नेगी सहित विद्यालय के शिक्षक, छात्र-छात्राएं और कर्मचारी मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन



बेस अस्पताल संघर्ष समिति का धरना 23वें दिन भी जारी
कर्णप्रयाग। बेस अस्पताल का शासनादेश जारी करने की मांग को लेकर बेस अस्पताल संघर्ष समिति सिमली का धरना मंगलवार को 23वें दिन मंगलवार को भी जारी रहा। समिति के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि यदि जल्द सीएम की ओर से की गई घोषणा पर 10 दिन में अमल नहीं किया तो दोनों विधायकों और दलवीर दानू का घेराव किया जाएगा। इस मौके पर समिति के संरक्षक महेश डिमरी, उपाध्यक्ष भास्करानंद डिमरी, सचिव प्रकाश सेमवाल, भवान सिंह, दयाल सिंह, अरविंद राणा, रविंद्र खंडूड़ी, जयदीप गैरोला आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें