फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन भुगतान के लिए आज मानव श्रृंखला बनाएंगे एचसीसी कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
वेतन भुगतान और नियुक्ति की मांग को लेकर एचसीसी (हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी) और टीएचडीसी के उपनल कर्मियों व मजदूरों का आंदोलन शुक्रवार को भी जारी रहा। कर्मचारियों ने शनिवार को एचसीसी कार्यालय परिसर से टीएचडीसी कार्यालय तक मानव श्रृंखला बनाने और कंपनी प्रबंधन को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

कर्मचारियों के आंदोलन से विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना का काम ठप पड़ा हुआ है। एक जून से एचसीसी और उपनल कर्मी आंदोलनरत हैं। फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया वर्कर यूनियन के नेतृत्व में एचसीसी के कर्मी धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्हें छह माह से वेतन का भुगतान नहीं हो पाया है। यूनियन के सह सचिव सूरज कुमार, कोषाध्यक्ष पवन खंडूड़ी, मदन मोहन गैरोला, दिनेश रावत आदि धरने पर बैठे। वहीं, उपनल कर्मियों का आंदोलन भी जारी रहा। उपनल कर्मियों ने शीघ्र नियुक्ति न देने पर सात जून से आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें