आईटीबीपी औली में तैनात हवलदार/जीडी कमल सिंह को महानिदेशक आईटीबीपी की ओर से महानिदेशक प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। पर्वतारोहण एवं स्कीइंग संस्थान औली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्हें यह सम्मान उप महानिरीक्षक व औली संस्थान के प्रधानाचार्य गंभीर सिंह चौहान ने दिया।
वर्ष 2019 में पिथौरागढ़ के मुन्यासी के अंतर्गत नंदा देवी पर्वत आरोहण के दौरान सात विदेशी और एक भारतीय की मौत हो गई थी। केंद्र सरकार ने आईटीबीपी को इनके शवों को जिला मुख्यालय तक लाने की जिम्मेदारी सौंपी थी, जिसमें आईटीबीपी के कुशल पर्वतारोहियों का चुनाव कर ऑपरेशन डेयर डेविल्स लांच किया गया। सभी ने यह काम कुशलतापूर्वक पूरा किया। इस दल में औली में तैनात हवलदार कलम सिंह भी शामिल थे। उनके इस कार्य के लिए उन्हें सम्मानित किया गया।