बदरीनाथ हाईवे बिरही में शुक्रवार को तीन घंटे तक भूस्खलन के कारण बंद रहा। सुबह सात बजे अचानक पहाड़ी से मलबा आने के कारण हाईवे बाधित हो गया, जिससे हाईवे के दोनों ओर से वाहनों की लंबी लाइन लग गई। एनएचआईडीसीएल की दो जेसीबी मशीनों के जरिए तीन घंटे की मशक्कत के बाद सुबह दस बजे हाईवे सुचारु हो पाया।