फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: बड़ागांव में मनाया गया हस्तोला कौथिग

Tue, 30 Apr 2024 07:08 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
जोशीमठ के बड़ागांव में आयोजित उस्तोली को​थिक में महिषासुर वध का मंचन करते कलाकार। संवाद
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


जोशीमठ। बड़ागांव में हस्तोला कौथिग धूमधाम से मनाया गया। बैसाख माह में प्रत्येक तीन सालों में होने वाले इस कौथिग को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचे। इस दौरान मुखौटा नृत्य के साथ महिषासुर वध का मंचन किया गया। गणेश, सूर्य, विष्णु और नृसिंह भगवान के अवतारी पुरुषों ने ढोल-दमाऊं की थाप पर मनमोहक नृत्य किया। राम, लक्ष्मण और सीता के पात्र ने भी मुखौटा नृत्य किया। कौथिग के अंत में मां दुर्गा अवतारी पुरुष पर अवतरित होकर भक्तों को आशीर्वाद देती हैं। इस मौके पर गोपाल सिंह थपलियाल, राकेश भंडारी, नरेंद्र सिंह रुपवाल, विजयपाल सिंह भंडारी, गोविंद सगोई और मोहन सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें