ब्लॉक स्तरीय सामाजिक विज्ञान महोत्सव का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
पोखरी। बीआरसी पोखरी के सभागार में ब्लॉक स्तरीय सामाजिक विज्ञान महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें पांच न्याय पंचायतों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। भाषण प्रतियोगिता में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय क्विठी के हर्षित प्रथम, राउमावि वीणा की भारती द्वितीय और राउमावि हरिशंकर की दीपिका तृतीय रही। सभी विजेता छात्र-छात्राओं का चयन जिला स्तरीय महोत्सव के लिए किया गया।
सामाजिक विज्ञान महोत्सव का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख राजी देवी, जिला पंचायत सदस्य बीरेंद्र सिंह राणा, ज्येष्ठ उपप्रमुख उषा देवी और पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रीती भंडारी ने किया। इस दौरान हुई भाषण प्रतियोगिता में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय क्विठी के हर्षित प्रथम, राउमावि वीणा की भारती द्वितीय और राउमावि हरिशंकर की दीपिका तृतीय रही। मॉडल प्रतियोगिता में राउमाप्रावि वीणा के साहिल प्रथम, राउमाप्रावि कलसीर की रानी द्वितीय, जीआईसी थालाबैंड की अंशिका तृतीय स्थान पर रहीं। क्विज में राउमाप्रावि वल्ली की अंशिका प्रथम, राउमाप्रावि सूगी करछूना की प्रिया द्वितीय और राउमप्रावि पोखरी के साहिल तृतीय रहे। इस दौरान बीईओ विनोद मटूडा, उप खंड शिक्षाधिकारी नेहा भट्ट, महोत्सव के ब्लॉक समन्वयक कुसुम लता गड़िया आदि मौजूद रहे। निर्णायक मंडल में विक्रम सिंह भंडारी, राकेश भट्ट, संदीप नेगी, उर्मिला नेगी, गिरीश किमोठी, ताजबर राणा, सुधा कुंवर, प्रेम सिंह चौधरी, विजय सिमल्टी, देवेंद्र कठैत और विनोद सजवाण मौजूद रहे।