फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: शिविर में 110 समस्याओं का निस्तारण, 70 ने कराई स्वास्थ्य जांच

Sun, 12 Oct 2025 05:57 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

सीमांत गांव गमशाली के दम्फूधार में लगाया बहुउद्देशीय शिविर
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से ज्योतिर्मठ ब्लॉक के सीमांत गांव गमशाली के दम्फूधार में बहुउद्देशीय विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 110 लोगों की समस्याओं का निस्तारण किया गया और 70 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई।
विज्ञापन

दूरस्थ गांव गमशाली में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में विभिन्न विभागों की ओर से स्टाल लगाए गए थे जिसमें विभागीय कर्मचारियों ने ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव पुनीत कुमार ने अधिकारियों को जन समस्याओं के निस्तारण और जन कल्याणकारी योजनाओं से पात्र लोगों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। न्यायाधीश चमोली बिंध्याचल सिंह ने कहा कि विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से समय-समय पर ऐसे शिविरों का आयोजन किया जाता है ताकि जरूरतमंदों को निशुल्क न्याय प्राप्त हो सके। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चमोली सचिन कुमार ने लोगों को विधिक जानकारियां भी दीं। शिविर में जिला जज बिंध्याचल सिंह ने प्रतिभावान खिलाड़ी रैणी गांव निवासी व केवि के छात्र आयुष राणा पुत्र मोहन सिंह राणा को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भरत सिंह रावत, मुख्य कानूनी सहायता प्रतिरक्षा अधिकारी समीर बहुगुणा, डिप्टी प्रतिरक्षा अधिकारी मोहन पंत और डीजीसी प्रकाश भंडारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें