कर्णप्रयाग। श्री राजराजेश्वरी मां चंडिका देवी रामलीला कमेटी सिमली की ओर से आयोजित रामलीला के आठवें दिन अशोक वाटिका का मंचन हुआ। मंचन में रावण ने अशोक वाटिका में सीता को अपनी पटरानी बनने को कहा। सीता ने उसे धिक्कारते हुए श्रीराम के हाथों उसके वंश के अंत की बात कही। यह सब वाटिका में छिपे हनुमान ने सुना। रावण के जाने के बाद हनुमान ने माता सीता से आज्ञा लेकर अशोक वाटिका उजाड़ी। मेघनाद ने हनुमान को ब्रह्मफांस में जकड़कर रावण दरबार में पेश किया। रावण के आदेश पर पूंछ में आग लगाई गई जिसके बाद हनुमान ने पूरी लंका में आग लगा दी। संवाद