गैरसैण। बीना गांव में रविवार रात आदर्श रामलीला कमेटी ने रामलीला का मंचन किया। इस दौरान हनुमान ने अशोक वाटिका उजाड़ी और सीता को राम की अंगूठी दी। मंचन में बाली-सुग्रीव युद्ध का भी प्रदर्शन किया गया। पात्रों के अभिनय से दर्शक भावविभोर हो गए। दर्शकों ने कलाकारों को पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य सुरेश कुमार बिष्ट, अमर सिंह मनाई, प्रेम सिंह, नरेंद्र मनाई, तबला वादक बसंत शाह व बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे। संवाद