ज्योतिर्मठ। आयुर्वेदिक चिकित्सालय तपोवन में योग सत्र का आयोजन किया गया। इसमें 35 लोगों ने योगाभ्यास किया। इसमें रैणी गांव की चिपको आंदोलन की प्रमुख पर्यावरणविद् बाली देवी व महिला कार्यकर्ताओं ने भी योग किया। इस दौरान ग्रामीणों को योग के लाभ से अवगत कराया गया। इस दौरान केदार बिष्ट, पूनम पंत, डॉ. कैलाश चंद्र, अमित शुक्ला, प्रदीप डुंगरिया, योग अनुदेशिका नंदी देवी आदि मौजूद रहे। संवाद