कोरोना महामारी से निपटने के लिए बड़ी संख्या में लोग अपने स्तर से मदद कार्यों में जुटे हैं।
नई टिहरी में गुनसोला हाइड्रो पावर जनरेशन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक रतन सिंह गुनसोला ने कोरोना महामारी से निपटने के लिए दस लाख का चेक दिया। रतन सिंह गुनसोला और उनकी पत्नी सुशील गुनसोला ने सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत से भेंटकर उन्हें 10 लाख का चेक भेंट किया। वहीं न्याय पंचायत आदिबदरी के लोगों ने 14 हजार 536, ममंद किरसाल ने 20 हजार और क्षेपंस रीना रावत ने एक हजार रुपये कोरोना से लड़ने के लिए प्रधानमंत्री केयर्स फंड में जमा किए। वहीं रुद्रप्रयाग में अनुसूचित जाति/जनजाति शिक्षक एसोसिएशन के बैनर तले प्राथमिक व जूनियर शिक्षकों ने अपना एक दिन का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा किया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष मलकराज, कोषाध्यक्ष भागवत मैखंडी और महामंत्री कमल लाल टम्टा ने कहा कि इस विपदा के समय पर वे हर सहयोग के लिए सरकार के साथ हैं। ब्यूरो
सफाई कर्मियों को दी एक-एक हजार प्रोत्साहन राशि
पुरोला/नौगांव। पुरोला में बामसेफ संगठन ने नगर पंचायत में कार्यरत सभी सफाई कर्मचारियों को 1-1 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि दी। बामसेफ के अध्यक्ष श्याम लाल गौतम ने सहायता करने वाले कमल, रामलाल, जियालाल, पीएल भारती, सुभाष, नीलम, बीना, शीश्मा, सुरेश, गीता, संतोष, मनोज आदि का आभार जताया। इधर कोविड मजिस्ट्रेट कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी रामनरेश गुलेरिया ने बताया कि विभाग की बड़कोट और चिन्यालीसौड़ इकाई में तैनात कर्मचारियों ने अपना एक दिन का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया है।
मदद के लिए आए आगे
आदिबदरी/गोपेश्वर। बदरीश हेल्पिंग हैंड संस्था मजदूरों के लिए भोजन व रहने की व्यवस्था कर रही है। वहीं क्षेत्र में प्रधान निशुल्क सैनिटाइजर और मास्क वितरित कर रहे हैं। गोपेश्वर में एनएसएस की जिला समन्वयक डा. सुमन ध्यानी ने 17 गरीब परिवारों को राशन किट दिए। एबीवीपी के विभाग संयोजक अमित मिश्रा ने जिला अस्पताल में खून की कमी न हो, इसके लिए सीएमएस डा. जेएस चुफाल को अपने कार्यकर्ताओं की ब्लड ग्रुप सहित सूची सौंपी, जिससे खून की कमी को दूर किया जा सके।