गोपेश्वर। छठवां राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट ने हथकरघा उद्योग को अर्थव्यवस्था का अभिन्न अंग बताते हुए इसको आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक कदम उठाने पर जोर दिया। मुख्य विकास अधिकारी हंसादत्त पांडे की अध्यक्षता में विकास भवन के सभागार में हुई बैठक में जिले के बुनकर भी शामिल हुए। कहा कि पूरे देश में 28 बुनकर सेवा केंद्र हैं, उत्तराखंड राज्य में केवल एक बनुकर सेवा केंद्र है जो चमोली जिले में है। जिले में 900 से अधिक लोग बुनकर व्यवसाय से जुड़े हैं। सीडीओ हंसादत्त पांडे ने हथरकघा एवं बुनकर से ब्रांड उत्पाद तैयार कर लोकल एवं ग्लोवल बाजार विकसित करने पर जोर दिया। उद्योग विभाग के महाप्रबंधक डा. एमएस सजवाण ने कहा कि बुनकरों के समूहों को एक ही स्थान पर विभिन्न सुविधाएं देने के उद्देश्य से ब्लॉक स्तर क्लस्टर योजना संचालित की जा रही है। संचालन बनुकर सेवा केंद्र के सहायक निदेशक विनय कुमार ने किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर बिष्ट, बुनकर के तकनीकी अधीक्षक उपेंद्र दुबे, कर्मवीर भारती, राजेंद्र बुटोला, मास्टर ट्रेनर सुनीता वर्मा, कांति देवी, सरस्वती देवी आदि मौजूद रहे। ब्यूरो