फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: हल्द्वानी ने जीता उद्घाटन मैच, रानीखेत को हराया

Thu, 09 Oct 2025 08:09 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

गोपेश्वर खेल मैदान में अंडर 15 की राज्य स्तरीय हाॅकी प्रतियोगिता शुरू
राज्य से 13 टीमें कर रही हैं प्रतिभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। खेल मैदान गोपेश्वर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ अंडर 15 की राज्यस्तरीय हॉकी प्रतियोगिता शुरू हो गई। प्रतियोगिता में राज्य से देहरादून, हरिद्वार, उत्तरकाशी, पौड़ी, चमोली, नई टिहरी, यूएस नगर, अल्मोड़ा, हल्द्वानी, रानीखेत, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और चंपावत कुल 13 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। बृहस्पतिवार को उद्घाटन मैच हल्द्वानी और रानीखेत के बीच खेला गया जिसमें हल्द्वानी की टीम ने जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश किया।
खेल निदेशालय और चमोली जिला प्रशासन की ओर से आयोजित प्रतियोगिता की शुरुआत अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश ने की। उन्होंने कहा कि खेलों से शारीरिक और मानसिक विकास होता है। भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल बर्त्वाल ने कहा कि चमोली जिले के कई खिलाड़ी आज भी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा बिखेर रहे हैं। बारिश होने के कारण मैदान में पानी भरा होने से मैच देरी से शुरू हुए। उद्घाटन मैच हल्द्वानी और रानीखेत की टीमों के बीच खेला गया। इसमें हल्द्वानी ने रानीखेत को 4-1 अंकों से हराया। हल्द्वानी की ओर से दिव्यांशु कर्नाटक ने मैच के 16वें मिनट, 44 व 56वें मिनट में एक गोल, खिलाड़ी हेमडाली ने दो गोल तथा 58वें मिनट में मिहिर ने एक गोल किया। रानीखेत की ओर से एकमात्र गोल नमन नेगी ने 44वें मिनट पर किया। प्रतियाेगिता के शुरुआत में छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री विनोद कनवासी, खेल अधिकारी मोहित सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी धनंजय लिंगवाल, जिला युवा कल्याण अधिकारी धीरेंद्र नाथ द्विवेदी, वॉलीबाल संघ के जिलाध्यक्ष अशोक रावत, शेखर रावत, बेडमिंटन संघ के जिलाध्यक्ष हेम दरमोड़ा और एनएस नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जूनियर वर्ग कबड्डी में दशोली रहा प्रथम

गौचर। प्राथमिक एवं जूनियर विद्यालयों की जिला स्तरीय दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग कबड्डी में दशोली ब्लाॅक ने प्रथम और नंदानगर ब्लाॅक ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ में इशिता प्रथम, नेहा द्वितीय, गोला फेंक में बविता-गब्बर सिंह प्रथम, तमन्ना-शिव सिंह द्वितीय, चक्का फेंक में तमन्ना-शिव सिंह प्रथम, सिया-मोहन सिंह द्वितीय तथा लंबीकूद में अंजलि ने प्रथम और दीपिका ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्राथमिक वर्ग की प्रतियोगिताओं में 50 मीटर दौड़ में अक्षत-प्रियंका प्रथम, अरमान-लवली द्वितीय, सौ मीटर दौड़ में अक्षत-खुशी प्रथम, हिमांशु-प्रियंका द्वितीय रहे। खो-खो प्रतियोगिता में गैरसैंण ब्लाॅक विजेता और पोखरी ब्लाॅक उपविजेता रहा। सीईओ धर्मसिंह रावत ने प्रतिभागी छात्रों को प्रमाणपत्र व स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। इस मौके पर जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष उपेंद्र सती, संयुक्त मंत्री यशपाल बुटोला, प्राशिसं के जिलाध्यक्ष दिगंबर सिंह नेगी, पुरुषोत्तम टम्टा, बीना मैठाणी, संजय सती, विजेंद्र कुंवर, भागचंद केशवानी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें