फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: ऑलवेदर रोड के निर्माण में लगे मजदूर को गुलदार ने मार डाला

Thu, 17 Sep 2020 08:54 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

ऑलवेदर रोड निर्माण कार्य में लगे एक मजदूर को गुलदार ने मार डाला। मजदूर का अधखाया शव उसके निवास स्थान से करीब 50 मीटर दूर मिला। ऑलवेदर रोड के तहत बदरीनाथ हाईवे पर निर्माण कार्य में लगे मजदूर गोविंदघाट और जोशीमठ के बीच बलदौड़ पुल के पास डेरा डालकर रह रहे हैं।

विज्ञापन


बुधवार रात करीब 11 बजे एक मजदूर नैनवादी शौच के लिए बाहर आया। तभी घात लगाकर बैठे गुलदार ने उस पर हमला कर दिया और मजदूर को घसीटकर ले गया। जब नैनवादी डेरे पर नहीं लौटा तो इसकी सूचना अन्य मजदूरों ने कंपनी के अधिकारियों को दी। कंपनी ने इसकी सूचना रेंजर को दी।

फूलों की घाटी रेंज के रेंजर बृजमोहन भारती ने बताया कि मृतक नैनवादी (37) पुत्र कालवादी ग्राम बलचोर आंचलसेती जिला पेलानी नेपाल का रहने वाला था और ऑलवेदर रोड निर्माण कर रही कंपनी हिलवेज के अंडर काम कर रहा था।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही बृहस्पतिवार सुबह टीम मौके पर पहुंची और मजदूर की तलाश में जुट गई। मजदूर का अधखाया शव घटनास्थल से करीब 50 मीटर दूर पत्थरों के बीच मिला। घटना के बाद से वहां रह रहे मजदूरों में दहशत है। साथ ही आसपास के ग्रामीण इलाकों के लोग में भी खौफ बना है।

पिंजरा और ट्रैप कैमरे लगाए
रेंजर बृजमोहन भारती ने बताया कि गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगा दिया गया है। साथ ही उसपर नजर रखने के लिए वहां ट्रैप कैमरे लगाए गए हैं। लोगों को रात के समय अकेले बाहर नहीं आने के लिए कहा गया है। क्षेत्र में नियमित गश्त की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें