फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बयान लेने पहुंचे पटवारी को ग्रामीणों ने घेरा, प्रदर्शन

विज्ञापन
उर्गम गांव में पटवारी का घेराव करते ग्रामीण। - फोटो : GOPESHWAR
विज्ञापन
उर्गम की ग्राम प्रधान को जान से मारने की धमकी देने के मामले में बयान दर्ज करने पहुंचे पटवारी को ग्रामीणों ने घेर लिया। ग्रामीणों का आरोप है कि पटवारी बंद कमरे में बयान ले रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन और नारेबाजी की। इसके बाद उन्होंने हेलंग-उर्गम सड़क पर धरना दिया, जिससे यहां जाम लग गया। मौके पर पहुंचे पटवारी ने किसी तरह मामला शांत करवाया।
विज्ञापन

जोशीमठ ब्लॉक के उर्गम गांव की ग्राम प्रधान मिंकल देवी ने गांव में आए दिल्ली के एक युवक पर उन्हें जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत जिलाधिकारी से की थी। कहा था कि युवक दो माह पहले दिल्ली से यहां आया और गांव में जमीन लीज पर लेकर रह रहा है। इस मामले में प्रशासन ने जांच शुरू करवा दी है। मामले की जांच को लेकर बृहस्पतिवार को पटवारी गांव में बयान लेने पहुंचे, लेकिन कमरे में अकेले में बयान लेने को लेकर ग्रामीण भड़क गए। उन्होंने पटवारी का घेराव करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। आक्रोशित ग्रामीणों ने हेलंग-उर्गम सड़क पर दो घंटे तक धरना भी दिया। कहा कि बयान सार्वजनिक रूप से लिए जाने चाहिए। ग्राम प्रधान मिंकल देवी ने कहा कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलता वह आंदोलन जारी रखेंगे।
मामले में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। इसी के कारण बयान लिए जा रहे हैं। ग्रामीणों को किसी तरह समझाकर मामला शांत करवाया गया। - चंद्रशेखर वशिष्ठ, तहसीलदार, जोशीमठ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें