फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेम गांव के खेतों में मृत मिला गुलदार

विज्ञापन
विज्ञापन
नंदप्रयाग के सेम गांव के खेतों में सोमवार को एक गुलदार मृत मिला। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग और पशु चिकित्सकों की टीम मौके पर पहुंची और पोस्टमार्टम किया। गुलदार की उम्र तीन वर्ष है। संभवत: गुलदार की मौत आपसी संघर्ष में हुई है।
विज्ञापन

घास लेने खेतों में पहुंची सेमा गांव की महिलाओं ने वहां गुलदार को लेटा देखा। गुलदार देखकर महिलाएं डर के मारे घर लौट गईं और इसकी सूचना वन विभाग को दी। नंदप्रयाग रेंज के वन क्षेत्राधिकारी बीएस परमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो देखा गुलदार की मौत हो चुकी है। पशु चिकित्साधिकारी डा. गीतांजलि ने गुलदार का पोस्टमार्टम किया। बदरीनाथ वन प्रभाग के डीएफओ आशुतोष सिंह ने बताया कि गुलदार तीन साल का था। संभवत: आपसी संघर्ष में गुलदार की मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। इस मौके पर वन दरोगा चंद्रशेखर नाथ, भीमलाल कोहली, सब्बर सिंह नेगी के साथ ही चार फायर वॉचर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें