आदिबदरी में गुरु पूजन कार्यक्रम में मौजूद आरएसएस कार्यकर्ता।
- फोटो : KARNPRYAG
आदिबदरी में रविवार को आरएसएस की ओर से आयोजित गुरु पूजन कार्यक्रम में कार्यकर्त्ताओं ने अपने गुरु व संगठन के ध्वज को पुष्प चढ़ाकर नमन किया। मुख्य वक्ता हरीश कंडवाल ने कहा गुरु विचार व संस्कार देते हैं। विचार और संस्कारों से जीवन का कठिन मार्ग भी सरल हो जाता है। उन्होंने आरएसएस के संस्थापक केशव बलराम हेडगेवार को एक महान गुरु और विचारक बताया। सरस्वती शिशु मंदिर सिमली के प्रधानाचार्य राम प्रसाद मैठाणी ने कहा कि गुरू शिष्य परंपरा हिंदू धर्म संस्कृति की एक महान परंपरा है। सभी कार्यकर्ताओं ने गुरु को नमन किया व संगठन के ध्वज को प्रणाम कर धर्म संस्कृति संरक्षण का व्रत लिया। और गुरु दक्षिणा अर्पित की। इस मौके पर विजय रावत, गैंणा सिंह, जिपंस विनोद नेगी, बीरेंद्र प्रभु, गंगा रावत, नारायण नेगी, मनोज चौहान आदि थे। संवाद