उत्तराखंड जनरल ओबीसी इंप्लाइज एसोसिएशन से जुड़े कर्मचारियों व शिक्षकों ने एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष दीपक जोशी के खिलाफ जांच किए जाने का विरोध किया। कहा गया कि यदि जोशी के खिलाफ कार्रवाई निरस्त नहीं की गई तो सात सितंबर को मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजने के साथ ही विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष मोहन जोशी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मंजीत बिष्ट, महामंत्री एपी पुरोहित, विमल बिष्ट और कोषाध्यक्ष मनोज वैष्णव के नेतृत्व में विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने बांह पर काला फीता बांधकर विरोध दर्ज किया। अध्यक्ष मोहन जोशी ने कहा कि संघ के अध्यक्ष दीपक जोशी पर जो आरोप लगाए गए हैं, वह निराधार हैं।