देवाल। देव संस्कृति पर्यावरणीय सांस्कृतिक समिति की ओर से देवाल बाजार में आयोजित 9 दिवसीय दुर्गा महोत्सव के अंतिम दिन कैल और पिंडर नदी के संगम तक मां दुर्गा की मूर्तियों की भव्य झांकी निकाली। इस दौरान सैकड़ों भक्तों ने देवताओं के जयकारे लगाकर पुष्प वर्षा की। देवताओं ने अवतरित होकर भक्तों को राजी खुशी रहने का वरदान दिया। देवाल बाजार में भ्रमण के बाद मूर्ति को संगम में विसर्जित किया गया। इस मौके पर कैलाश मिश्रा, शेखर मिश्रा, हिंदू मिश्रा, अनिता देवी, प्रमोद बिष्ट, सुशीला देवी, सुनीता देवी, मंजू देवी, गीता देवी, बसंत बल्लभ, देवीदत्त, दीपा देवी, कपूर चंद्र, नंदकिशोर मिश्रा, व्यापार संघ अध्यक्ष केडी मिश्रा, उमेश थपलियाल, चंद्रमोहन मिश्रा, हेम मिश्रा और यादव चंद्र थे।