नंदप्रयाग-घाट सड़क चौड़ीकरण की मांग को लेकर लोगों का क्रमिक अनशन मंगलवार को चौथे दिन भी जारी रहा। अनशनकारियों ने शीघ्र सड़क के चौड़ीकरण की मांग उठाई। टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष मनोज कठैत ने कहा कि घाट क्षेत्र के सौ से अधिक गांवों की लाइफ लाइन नंदप्रयाग-घाट सड़क बदहाल स्थिति में है, लेकिन आज तक सड़क का चौड़ीकरण नहीं किया गया है। क्रमिक अनशन पर व्यापार संघ अध्यक्ष चरण सिंह नेगी, तहसील व्यापार संघ के अध्यक्ष आलम राम, अवतार सिंह भंडारी, हरेंद्र सिंह रावत, सोहन लाल, राकेश भारती, पूर्व जिला पंचायत सदस्य गुड्डू लाल, ग्राम प्रधान महाबीर सिंह, विक्रम सिंह, हर्षवर्द्धन देवराड़ी और कलम सिंह आदि मौजूद थे।