फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलदार के हमले मेें एक महिला घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जंगल मेें घास लेने गई महिला को गुलदार ने हमला कर घायल कर दिया है। ग्राम पंचायत रोहिड़ा के कफलसैंण गांव की गोमती देवी (36) पर घास काटते समय गुलदार ने हमला कर दिया था। महिला ने दरांती से वार कर बमुश्किल गुलदार से स्वयं को बचाया। प्रधान गोविंद सिंह ने बताया कि उनके गांव के पास दो गुलदार कई दिनों से घूम रहे हैं। रेंजर प्रदीप गौड़ ने कहा कि सूचना पर वन विभाग की टीम को मौके पर भेजा है। पटाखे छोड़कर गुलदार को जंगल में भगाने का प्रयास किया गया है। घायल महिला को मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें