फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: ‘गल्ला विक्रेताओं को सरकारी कर्मी घोषित करे सरकार’

Wed, 08 May 2024 05:15 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। नगर में आयोजित ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप फेडरेशन की बैठक में सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने जल्द मानदेय देने और उन्हें सरकारी कर्मचारी घोषित करने की मांग की। कहा कि लंबे समय से डीलर अपनी समस्याओं को उठा रहे हैं लेकिन अभी तक समाधान नहीं किया गया है।
विज्ञापन

बैठक में संघ के प्रदेश अध्यक्ष रेवाधन बृजवासी ने कहा कि सरकार की महत्वाकांक्षी गरीब कल्याण अन्न योजना के गल्ला विक्रेताओं को कोई सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। कहा कि संगठन को मजबूत कर एकजुट होकर समस्याओं के लिए संघर्ष करना होगा। इस मौके पर डीलरों ने स्टेशनरी, इंटरनेट, समय पर भाड़ा एवं अन्य बिलों का भुगतान न होने पर नाराजगी जताई। कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष हरीश पंत ने कहा कि सरकार को जल्द गल्ला विक्रेताओं का राजकीयकरण कर सरकारी कर्मी घोषित करना चाहिए। बैठक में नैनीताल फेडरेशन के जिलाध्यक्ष मोहन सिंह अधिकारी, संपूर्णानंद डिमरी, वीर सिंह कंडारी, जयकृत सिंह, विजेंद्र सिंह, रणवीर सिंह आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें