फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर समिति में हुईं नियुक्तियां निरस्त करे सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति में हुईं नियुक्तियों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गोपेश्वर और जोशीमठ में समिति के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह का पुतला फूंका। कहा गया कि मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी को ही नियुक्ति का अधिकार होता है, लिहाजा मुख्य कार्याधिकारी की ओर से जारी नियुक्ति पत्रों की जांच की जाए। उन्होंने सरकार से नियुक्तियों को निरस्त करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता मुख्य तिराहे पर एकत्रित हुए। कार्यकर्ताओं ने बीकेटीसी के पूर्व अध्यक्ष मोहन प्रसाद और पूर्व सीईओ बीडी सिंह के विरोध में नारेबाजी कर पुतला फूंका। इस मौके पर युद्धवीर सिंह बर्तवाल, अरविंद नेगी, ओम प्रकाश नेगी, रविंद्र नेगी, आनंद सिंह पंवार, हरेंद्र राणा, महेशी देवी, गोपाल रावत और मन्नू नेगी आदि मौजूद थे। वहीं, जोशीमठ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंदिर समिति में हुई नियुक्तियों को निरस्त कर निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। ब्लॉक अध्यक्ष हरीश परमार ने कहा कि देवस्थानम् बोर्ड के अस्तित्व आने से ठीक पहले नियुक्तियां की गई हैं, जो कि नियम विरुद्ध हैं। इस पूरे मामले में बीकेटीसी के पूर्व अध्यक्ष के साथ ही पूर्व सीईओ दोषी हैं। उन्होंने सरकार से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। इस मौके पर ठाकुर सिंह राणा, दिगंबर सिंह, विक्रम भुजवाण, कमल सिंह चौहान, देवेश्वरी शाह, मीना डिमरी और मालती मावड़ी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें