फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माता अनसूया से विदाई के दौरान नम हुई ध्याणियों की आंखें

विज्ञापन
अपर चमोली पहुंची माता अनसूया की दिवारा यात्रा का श्रद्घालुओं ने किया फूल-मालाओं से स्वागत। - फोटो : GOPESHWAR
विज्ञापन
संतानदायिनी माता अनसूया की दिवारा यात्रा रांगतोली गांव में अपने भक्तों और ध्याणियों से विदा लेकर रविवार को रात्रि प्रवास के लिए अपर बाजार चमोली पहुंची। यहां माता की दिवारा यात्रा का श्रद्धालुओं ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। माता की डोली से विदाई के दौरान कई ध्याणियों की आंखें नम हो गई। माता के जयकारों से फरस्वाण फाट घाटी गुंजायमान हो उठी।
विज्ञापन

पिछले छह माह से अनसूया माता की दिवारा यात्रा आयोजित हो रही है। भगवान बदरीनाथ और केदारनाथ के दर्शनों के बाद माता की डोली गांव-गांव भ्रमण कर अपने भक्तों को दर्शन दे रही है। रविवार को रांगतोली गांव में नित्य पूजा-अर्चना के बाद माता का बाल भोग लगाया गया। इसके बाद सुबह दस बजे से माता की डोली ने घर-घर जाकर अपने भक्तों की कुशलक्षेम पूछी। शाम पांच बजे श्रद्धालुओं के साथ रात्रि प्रवास के लिए माता की डोली अपर चमोली पहुंच गई है। लगभग एक सप्ताह तक माता यहीं भ्रमण करेगी। यात्रा के प्रबंधक भगत सिंह बिष्ट ने बताया कि मई माह में माता का भव्य महायज्ञ संपन्न होगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें