फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन समस्याओं को दूर करने में विफल है सरकार : भंडारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला कांग्रेस कमेटी ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सभी कार्यकर्ताओं से तैयार रहने का आह्वान किया गया। गोपेश्वर में आयोजित पार्टी की बैठक में पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह भंडारी ने कहा कि राज्य व केंद्र सरकार की नीतियों से जनता त्रस्त है। राज्य में विकास का पहिया रुक गया है। राज्य सरकार जनता की समस्याओं को दूर करने में विफल रही है। कहा कि इस बार जनता कांग्रेस का साथ देगी। इस दौरान कई लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन

बैठक में कुजौं-मैकोट के क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेंद्र सिंह नेगी ने भाजपा को छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। साथ ही बछेर गांव के सामाजिक कार्यकर्ता सुखदेव झिंक्वाण, उपेंद्र असवाल के साथ ही 20 लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ली। इस मौके पर पीसीसी सदस्य अरविंद नेगी, पूर्व दायित्वधारी युद्धवीर बर्तवाल, जिला मीडिया प्रभारी रविंद्र नेगी, युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष संदीप भंडारी, विकास जुगरान, मनीष नेगी, जिला महामंत्री हरेंद्र सिंह राणा, एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष संदीप नेगी, मनोज कठैत और क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेंद्र बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें