फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेड फेयर के विरोध में पूरी तरह बंद रहा गोपेश्वर बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस मैदान में लगने वाले ट्रेड फेयर के विरोध में शनिवार को व्यापारियों ने गोपेश्वर बाजार बंद रखा। उन्होंने सब्जियों की दुकानें और मेडिकल स्टोर तक नहीं खुलने दिए। व्यापारियों ने मंदिर मार्ग से कलेक्ट्रेट परिसर तक रैली निकालकर ट्रेड फेयर का विरोध किया।
विज्ञापन

गोपेश्वर के पुलिस मैदान में हर साल सर्दियों में ट्रेड फेयर आयोजित किया जाता है। इस वर्ष भी मेले का आयोजन प्रस्तावित है। व्यापारी इसके विरोध में उतर आए हैं। व्यापारियों का कहना है कि कोरोना और ऑनलाइन व्यापार ने पहले ही बाजार को मंदा किया हुआ है। इस तरह के ट्रेड फेयर स्थानीय मेलों और बाजार के अस्तित्व पर संकट खड़ा कर रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से ट्रेड फेयरों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की। यदि अभी भी प्रशासन ट्रेड फेयर के आयोजन की अनुमति देता है तो व्यापारी अनिश्चितकाल के लिए अपने प्रतिष्ठान बंद कर देंगे। व्यापारियों ने एसडीएम से कहा कि मेले में मनोरंजन से संबंधित गतिविधियां जैसे चरखी, झूले, सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। मेले के नाम पर यदि दुकानें लगाई गई तो वह इसका कड़ा विरोध करेंगे। एसडीएम डा. दीपक सैन ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि दो दिन में दोनों पक्षों से वार्ता की जाएगी जिसके बाद निर्णय लिया जाएगा।
इस दौरान प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजीव कुमार सैनी, राकेश चंद्र, आयुष चौहान, नवल भट्ट, हरि सिंह, नरेश कुमार, कमलेश शर्मा, रईस अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें