फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: देवाल की कैल नदी में डूबने से चार किशोरों की मौत, एक दिन पहले से थे लापता

Sat, 19 Nov 2022 11:11 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, देवाल (चमोली)

सार

धरासू थानाध्यक्ष ऋतुराज ने बताया कि घटना में अमर सिंह (70), गंगी देवी (67), प्रेमलाल (65), श्यामली देवी (52) व बलबीर चौहान (67) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि रामकली गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन
किशोर डूबे - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यमुनोत्री हाईवे पर कल्याणी के समीप कार दुर्घटना में दंपती सहित पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला को जिला चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद

विज्ञापन

हायर सेंटर रेफर किया गया है। शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे यमुनोत्री हाईवे पर कल्याणी के समीप एक कार करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। कार में चालक सहित छह लोग सवार थे।
इनमें से पांच की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

शनिवार सुबह करीब 10 बजे तिलोथ (उत्तरकाशी) निवासी अमर सिंह अपनी पत्नी रामकली व गंगी देवी (दोनों अमर सिंह की पत्नियां) के साथ नौगांव विकासखंड के पलेठा गांव के लिए निकले थे। पलेठा गांव में कुछ दिन पूर्व अमर सिंह के रिश्तेदार की मौत हुई थी। अमर सिंह व उनकी पत्नियों के साथ उनके रिश्तेदार प्रेमलाल व उनकी पत्नी स्यामली देवी भी पलेठा जा रहे थे। कार अमर
विज्ञापन

सिंह के रिश्तेदार बलबीर चौहान चला रहे थे। करीब 12:30 बजे कार यमुनोत्री हाईवे पर कल्याणी के समीप अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। सूचना पर धरासू पुलिस व एसडीआरएफ ने घटना स्थल पर पहुंच कर रेस्क्यू अभियान चलाया।

ये भी पढ़ें...Chamoli Accident: कड़ाके की ठंड में भी जवानों के छूटे पसीने, शवों को खाई से निकालना हुआ मुश्किल, तस्वीरें

धरासू थानाध्यक्ष ऋतुराज ने बताया कि घटना में अमर सिंह (70), गंगी देवी (67), प्रेमलाल (65), श्यामली देवी (52) व बलबीर चौहान (67) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि रामकली गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल रामकली को 108 सेवा से जिला अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। खाई से शवों को निकालने के दौरान पैर फिसलने से पुलिसकर्मी संतोष कुंवर चोटिल हो गए।
विज्ञापन


सीएम ने दिए जांच के आदेश, मृतक के परिजनों को 2-2 लाख मिलेंगे
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुर्घटना की मजिस्ट्रियल जांच और मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की सहायता राशि देने के निर्देश दिए हैं। साथ ही घायल के निशुल्क उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें