फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: दोबारा बना गोपेश्वर कैंपस का गेट

Thu, 01 Jan 2026 03:53 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

गोपेश्वर। श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के गोपेश्वर कैंपस के गेट निर्माण का काम पूरा हो गया है। गेट निर्माण के बाद अब कैंपस में अनावश्यक वाहन और मवेशी नहीं घुस पाएंगे।
विज्ञापन

महाविद्यालय को विश्वविद्यालय कैंपस घोषित करने की मांग के लिए दो साल पहले छात्र संघ के पदाधिकारियों ने आक्रोश में गेट तोड़ दिया था। गेट टूटने से महाविद्यालय परिसर वाहन पार्किंग स्थल बन गया था। कोई भी अपने वाहन यहां खड़ा कर दे रहा था। साथ ही परिसर में निराश्रित मवेशी भी आने लगे थे। इसे देखते हुए विवि प्रशासन की ओर से बीते जून माह में गेट का निर्माण कार्य शुरू करवाया गया। अब यहां नया गेट बना लिया गया है। प्राचार्य प्रो. एमपी मखलोगा ने बताया कि महाविद्यालय को विवि का कैंपस घोषित कर दिया गया है। गेट निर्माण के बाद अब यहां अन्य सुविधाएं भी विकसित होंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें