नियमितीकरण, सातवां वेतनमान और पदोन्नति सहित विभिन्न मांगों को लेकर गढ़वाल मंडल विकास निगम के अधिकारी और कर्मचारी बृहस्पतिवार को दो घंटे (सुबह 11 से एक बजे) तक कार्य बहिष्कार करेंगे। इस दौरान वह मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजेंगे। संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं/गढ़वाल मंडल विकास निगम के जिलाध्यक्ष विजय पुरोहित, राजेंद्र प्रसाद डिमरी, उपाध्यक्ष जयपाल सिंह बिष्ट और संगठन मंत्री यजपाल सिंह बिष्ट ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। कहा कि गोपेश्वर के अधिकारी और कर्मचारी जिला मुख्यालय जबकि सभी तहसील स्तर के अधिकारी व कर्मचारी तहसीलों के माध्यम से ज्ञापन भेजेंगे।