शासन से सी ग्रेड सेब का समर्थन मूल्य घोषित कर दिया गया है। इस साल उद्यान विभाग सी ग्रेड सेब 10 रुपये प्रति किलो के हिसाब से खरीदेगा।
मुख्य उद्यान अधिकारी तेजपाल सिंह ने बताया कि जिले में हेलंग, जोशीमठ, तपोवन, मलारी और घेस में सेब क्रय व संग्रह केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर सी ग्रेड सेब 31 अक्तूबर तक खरीदा जाएगा। आढ़तियों व बिचौलिए को इसमें शामिल नहीं किया जाएगा। ओले के दाग वाले फल भी खरीदे जाएंगे, लेकिन सड़े और 50 मिमि व्यास से कम वाले सेब नहीं लिए जाएंगे। सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद कृषकों को चेक से भुगतान किया जाएगा। सभी क्रय केंद्रों पर कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई है।