फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम बदलाव योजना की दी जानकारी

Sun, 28 Feb 2016 10:28 PM IST
गौचर
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्र के खुद के संसाधनों का विकास, योजनाओं की आवश्यकता और महत्व सहित अन्य आवश्यकताओं के आधार पर केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा धन जारी किया जाएगा। ये जानकारी नगरपालिका सभागार में आयोजित हुई कार्यशाला में दी गई। ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों को ग्राम बदलाव योजना के बारे में बताया गया।
विज्ञापन

कार्यशाला में मुख्य प्रशिक्षक सहायक कृषि अधिकारी प्रेम प्रकाश शैली और गिरीश नौटियाल ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ग्राम बदलाव योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि योजनाओं के महत्व, आवश्यकताओं के आधार पर धन जारी किया जाएगा। खंड विकास अधिकारी डीडी उनियाल और ग्राम पंचायत विकास अधिकारी देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि ग्रामीण समुदाय के लिए लाभदायक यह योजना आगामी चार वर्षों के लिए नियोजित की जाएगी। कार्यशाला में राजस्व उपनिरीक्षक जगदीश चंद्र ओलिया, देवेंद्र पोखरियाल, राकेश नेगी, सुदामा सिंह, सहित न्याय पंचायत झिरकोटी के चौकी, कमेड़ा, दुआ, बरतोली, कांडा, ढमढ़मा, ओब्याग्वाड़, सिदोली, खरसाईं और गैंथी आदि गांवों के प्रधान और ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें