फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होम क्वारंटीन में रह रहे लोगों की सूची प्रशासन को दें

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए किए गए कार्यों की समीक्षा को लेकर एसडीएम कौस्तुभ मिश्र ने अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक की। एसडीएम ने अधिकारियों को ग्राम स्तर पर होम क्वारंटीन में रह रहे लोगों की सूची प्रशासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कहा कि सोशल डिस्टेसिंग, मास्क पहनने, हाथों को धोने और बाहर से आने वाले प्रवासियों के साथ भेदभाव न करने के लिए लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है। बैठक में थानाध्यक्ष सुभाष जखमोला, सुबोध डिमरी, प्रभारी बीडीओ बलवंत गुसाईं, एबीडीओ रघुबीर लाल, राकेश सजवाण, विनोद गौड़, अंजू नेगी, कुंवर सिंह और खाद्य निरीक्षक सुशील ध्यानी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें