फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना भर्ती तिथि से दो दिन पहले दें कोरोना जांच रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार के गबर सिंह आर्मी कैंप में होने वाली सेना भर्ती रैली में शामिल होने के लिए युवाओं को 72 घंटे पहले की कोविड जांच रिपोर्ट लाना अनिवार्य है। इसके लिए जिला प्रशासन तहसील स्तर पर विशेष कोविड जांच शिविर लगाएगा। भर्ती की तिथि से दो दिन पूर्व युवाओं की कोविड जांच कर रिपोर्ट दी जाएगी। उधर, टिहरी में भी प्रशासन ने कोरोना जांच सुविधा मुहैया कराई है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने बुधवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक लेते हुए निर्देश दिए कि तहसील स्तर पर युवाओं की कोविड जांच के लए चिकित्सकों की टीम को पर्याप्त संसाधनों और उपकरणों के साथ भेजें। चमोली के युवाओं को 24, 25 और 26 दिसंबर को भर्ती रैली में शामिल होना है। 24 दिसंबर को तहसील थराली, आदिबद्री और गैरसैंण के युवाओं की भर्ती होगी। 25 को जोशीमठ, चमोली, कर्णप्रयाग, देवाल, नारायणबगड़, जिलासू, नंदप्रयाग और घाट, जबकि 26 को तहसील पोखरी के युवा भर्ती रैली में शामिल होंगे।
उधर, टिहरी जिलाधिकारी इवा आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि जो अभ्यर्थी भर्ती रैली में शामिल होना चाहते हैं, वे अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नई टिहरी, संयुक्त चिकित्सालय नरेंद्रनगर, प्राथमिक स्वास्थ्य पिलखी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थत्यूड़ में जाकर कोविड टेस्ट का परीक्षण करवाकर प्रमाणपत्र हासिल कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें