पोखरी (चमोली)। क्षेत्र के एक गांव में युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर पर फंदे से लटका मिला। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
पोखरी थानाध्यक्ष विनोद चौरसिया ने बताया कि ग्राम मसोली में दिव्या (20) पुत्री शिवलाल घर में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकी मिली। थानाध्यक्ष ने परिजनों के हवाले से बताया कि युवती ने आत्महत्या की है। मगर मौके से सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद