फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘आत्मरक्षा के गुर सीखकर मजबूत बनें छात्राएं’

विज्ञापन
गोपेश्वर पुलिस मैदान में छात्राओं को सिखाए गए आत्मसुरक्षा के गुर। - फोटो : GOPESHWAR
विज्ञापन
पुलिस की ओर से पुलिस मैदान गोपेश्वर में कॉलेज और स्कूली छात्राओं के लिए दो दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर शुरू किया गया। उत्तराखंड पुलिस परिवारों के कल्याण के लिए गठित उत्तराखंड पुलिस वाइफ वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्ष डा. अलकनंदा अशोक और एसपी चमोली श्वेता चौबे ने शिविर का शुभारंभ किया। एसपी ने कहा कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं हैं। महिला हर परिवार की धुरी होती है। उन्होंने प्रशिक्षण में आई छात्राओं से कहा कि वह आत्मरक्षा के गुर सीखकर खुद को सशक्त बनाएं, ताकि विषम परिस्थिति आने पर वह खुद का बचाव कर सकें। एसपी ने छात्राओं को उनके अधिकारों के बारे में बताया। शिविर में सुबोध प्रेम विद्या मंदिर, उत्तराखंड पब्लिक स्कूल, यूथ फाउंडेशन गोपेश्वर की बालिकाएं प्रतिभाग कर रही हैं। कांस्टेबल ऊषा और नंदी इन बालिकाओं को प्रशिक्षित कर रही हैं। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन नताशा सिंह, उत्तराखंड पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य अरुणा रावत, प्रतिसार निरीक्षक रविकांत सेमवाल सहित अन्य पुलिस कर्मी और स्कूली छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें