फोटो
गोपेश्वर। पीजी कॉलेज गोपेश्वर के बीएड संकाय के छात्र-छात्राओं ने दीपावली पर्व पर एपण कला से विभिन्न रंगोली तैयार की। इसके साथ ही छात्राओं ने महाविद्यालय परिसर में स्वास्तिक चिह्न भी बनाया। बीएड विभागाध्यक्ष चंद्रावती जोशी के निर्देशन में छात्राओं ने विभिन्न तरह की मनमोहक रंगोली तैयार की। शिक्षक हिमांशु बहुगुणा ने बताया कि बीएड संकाय के प्रथम से लेकर तृतीय बैच के छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस मौके पर शिक्षक अमित कुमार जायसवाल, अखिलेश कुकरेती, अखिल चमोली, हिमांशु बहुगुणा, कुलदीप सिंह नेगी, चंद्रेश, श्यामलाल और विधि ढौंडियाल आदि मौजूद रहे। संवाद