पोखरी (चमोली)। विकासखंड पोखरी की दो दिवसीय शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिता बृहस्पतिवार को संपन्न हो गई। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया।
मिनी स्टेडियम विनायक धार में आयोजित प्रतियोगिता के दूसरे दिन अंडर 17 बालक की वॉलीबॉल प्रतियोगिता में अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज नागनाथ पोखरी विजेता रहा। अंडर 19 बालक की कबड्डी प्रतियोगिता में जीआईसी नागनाथ पोखरी प्रथम व जीआईसी थालाबैंड द्वितीय स्थान पर रहा। अंडर 14 बालक की कबड्डी में हाईस्कूल भिकोना प्रथम व हाईस्कूल वीणा द्वितीय स्थान पर रहा। मुख्य अतिथि खंड शिक्षाधिकारी नेहा भट्ट ने कहा कि खेलों से शारीरिक व मानसिक विकास होता है। इस अवसर पर ब्लॉक समन्वयक अनूप रावत, बबीता भंडारी, गौरव पुरोहित, सतीश कुमार, मनोज जोशी, सुमित चौधरी सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे। संवाद