फोटो
नंदानगर। विकासखंड नंदानगर के ग्राम बूरा में वन पंचायत की भूमि पर अवैध कब्जे किए जाने का मामला सामने आया है। वन पंचायत सरपंच दिनेश प्रसाद तिवारी ने मामले की शिकायत एसडीएम से करते हुए जांच और कार्रवाई की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग वन पंचायत की भूमि पर दीवार लगाकर घेरबाड़ करने के साथ ही गोशाला का निर्माण कर रहे हैं। सरपंच ने ग्रामीण भरत लाल, संदीप सिंह, लक्ष्मण सिंह, संजय प्रसाद और वन पंचायत चौकीदार राम सिंह के साथ मौके का निरीक्षण भी किया। उनका कहना है कि अवैध कब्जे का विरोध करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है। सरपंच ने एसडीएम से मामले की जांच कर अवैध कब्जे हटाने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। संवाद