फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: तीसरे दिन बुझी घिंघराण के जंगलों की आग

Wed, 24 Jan 2024 07:17 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। घिंघराण के जंगलों में लगी आग आखिरकार बुधवार को वन कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद बुझा दी। मगर आग लगने से कई हेक्टेयर जंगल जल चुका है और आसपास के क्षेत्रों में धुंध फैली हुई है। संवाद
विज्ञापन

बारिश नहीं होने से सूखी पहाड़ियों पर इन दिनों जगह-जगह आग लग रही है। सोमवार दोपहर को गोपेश्वर के पास बदरीनाथ वन प्रभाग के अंतर्गत घिंघराण के जंगल में आग लग गई। यह क्षेत्र इतना विषम भौगोलिक परिस्थिति वाला है कि यहां जाना जोखिम भरा रहता है। वन विभाग के कर्मचारी लगातार आग बुझाने में जुटे रहे लेकिन चट्टानी भाग होने के कारण यहां आग बुझाने में दिक्कतें आ रही थीं। बुधवार को वन विभाग के कर्मियों ने आग बुझा दी लेकिन आग लगने से कई हेक्टेयर जंगल जल गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें